फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तहसील दिवस में छाया धान खरीद न होने का मामला

तहसील दिवस में छाया धान खरीद न होने का मामला

Wed, 19 Dec 2018 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में छाया धान खरीद न होने का मामला

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में धान क्रय न होने का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान खरीद की मांग की। समाधान दिवस में शौचालय, साफ सफाई का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों का भी समय से निस्तारण न होने पर डीएम ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। पांचों तहसीलों पर 234 शिकायत आई, इसमें 16 का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय तहसील दिवस सकलडीहा तहसील में लगा। यहां डीएम और एसपी ने मामलों की सुनवाई की।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय तहसील पर जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों में निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पीडी सहित अन्य अधिकारियों पर नाराजगी जताई। चेताया कि महीने के अंत तक सभी लंबित और डिफाल्टर मामलों का निस्तारण कर दे अन्यथा कार्रवाई होगी। यहां कुल 95 प्रार्थना पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके पूर्व डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी। फरियादियों ने धान खरीद शुरू न होने, शौचालय, पीएम आवास, क्रय केन्द्र प्रभारियों की मनमानी और खाद्यान सहित तमाम समस्याओं से फरियादियों ने डीएम को अवगत कराया। लोगों मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुए शिकायतों के निस्तारण न होने की शिकायत भी की। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डॉ. विनोद राय, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, कृषि उपनिदेशक विजय सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, तहसीलदार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, कोतवाल संतोष राय, सुबोध कुमार तोमर, एक्सईएन विद्युत रामपाल,एसडीओ प्रशांत कुमार, पीडी सुशील कुमार त्रिपाठी रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मुगलसराय तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक रामसजीवन मौर्य, तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ राजन राय, बीईओ सुरेश सिंह, नायब तहसीलदार नीलम तिवारी, रजिस्ट्रार कानूनगो श्याम सुंदर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, आशुतोष राय, त्रिलोकीनाथ, शैलेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, अभय श्रीवास्तव, बजरंगबली विश्वकर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश पांडेय, मिथिलेश यादव मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम अभय शंकर मिश्र की अध्यक्षता में 25 में दो मामलों का निस्तारण हुआ। चकिया संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम दीप्तिदेव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। यहां मात्र 25 प्रार्थना पत्र मिले, इसमें दो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, खण्ड विकास विकास अधिकारी सरिता सिंह, सीडीपीओ सुरेश गुप्ता, जेई विद्युत प्रमोद कुमार, रेंजर ताराशंकर यादव रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतें आई। इसमें सात का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ सदर प्रदीप चंदेल, तहसीलदार फूलचंद यादव, बीडीओ एमपी चौबे, ईओ राजेंद्र प्रसाद, बीईओ विजय यादव, एसडीओ आरके कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed