{"_id":"5c0038c1bdec22415e42ce8b","slug":"71543518401-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओं ने अभियान में लापरवाही पर दस का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओं ने अभियान में लापरवाही पर दस का काटा वेतन
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अपर व उप मुख्य चिकित्साधिकारियों के गंभीरता नहीं दिखाने पर सीएमओ ने डा. पीके मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि अभियान के बाद कार्यालय में बैठक के दौरान प्रतिभाग न करने पर 10 एडीशनल सीएमओ का दो-दो दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
सीएमओ ने कहा जनपद में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत पर्यवेक्षण एवं समीक्षा के लिए अपर व उपमुख्य चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन की रिपोर्ट से सीएमओ कार्यालय में सायंकालीन बैठक के दौरान उपस्थित होकर अवगत कराना है। लेकिन 26 एवं 27 को अभियान के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक के दौरान 10 एडीशनल सीएमओ अनुपस्थित मिले। इसमें नौगढ़ उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. परदेशी लाल, शहाबगंज के एडीशनल सीएमओ डा. एसबी सिंह, नियामताबाद के डा. पीके चतुर्वेदी, सकलडीहा के डा. डीएन मिश्रा, चंदौली के डा. वीबी सिंह, बरहनी के डा. एमके खान, चहनियां के डा. डीवी सिंह, मुगलसराय व अर्बन की नीलम ओझा, धानापुर के डा. एसके विश्वास और नियामताबाद के उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनके प्रसाद शामिल हैं। कहा कि मिजिल्स रूबैला अभियान में आवंटित विकास खंडों का प्रतिदिन सुबह 10 से सायं चार बजे तक टीमों के कार्यों का सघन निरीक्षण कर सायं पांच बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा सुपरवाइजर के साथ सायंकालीन बैठक कर निरीक्षण के दौरान पाई रगई । कमियों और त्रुटियों को दूर कराएं। वहीं शाम छह बजे कार्यालय में समीक्षा बैठक में प्रतिभाग कर रिपोर्ट से अवगत कराएं। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन