{"_id":"5bdca6d6bdec22693257bbf1","slug":"71541187286-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन दूसरे दिन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधानों को पंचायत राज के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
एडीओ पंचायत उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों के चौमुखी विकास के लिए प्रधान पंचायत अधिनियम के तहत कर लगाकर विकास कार्य कर सकते है। गांवों में सब्जी मंडी व मेला का विस्तार कर ग्रामसभा निधि को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने पंचायत विभाग के इतिहास और पृष्ठभूमि के साथ उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रधानों के अधिकार की विस्तार से जानकारी दी। अंत में बीडीओ ने दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन किया। इस मौके पर प्रशिक्षक दयाशंकर खरवार, सोहन भारती, रानी सहित ग्राम प्रधान अमित सिंह, मनोज यादव, सिंटू यादव, टप्पू सिंह, टुनटुन सिंह, रामविलास यादव मौजूद रहे।