{"_id":"5aff1cb34f1c1bd2408b657f","slug":"71526668467-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस संग हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस संग हुई झड़प
Updated Sat, 19 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर धरना दिया। पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस संग नोक झोंक हुई। इस दौरान पुतले की छीना-झपटी भी चली। पुलिस ने कार्यकर्ताओं का प्रयास नाकाम करते हुए पुतले को छीन लिया ।
। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना देने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता पुतले में आग लगा पाते उससे पहले ही कोतवाल एके ओझा ने उसे छीन लिया। इसके बाद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले की छीना-झपटी शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस ने पुतले को छीन लिया लिया । इससे पूर्व धरने के दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। जनादेश का अपमान कर रही है। राज्यपाल द्वारा संवैधानिक मर्यादाओं संग खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेसी भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा। इसअवसर पर धनंजय सिंह, नारायण मूर्ति ओझा, मधुराय, डा. समर बहादुर सिंह, रजनीकांत, सियाराम पाठक, शिवेंद्र मिश्र, विजय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन