फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ...तो यहां भी हादसे का इंतजार कर रहा सेतु निगम 18-13-35

...तो यहां भी हादसे का इंतजार कर रहा सेतु निगम 18-13-35

Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
...तो यहां भी हादसे का इंतजार कर रहा सेतु निगम  18-13-35

विज्ञापन
मुगलसराय। वाराणसी के लहरतारा में बन रहे फ्लाईओवर की बीम गिरने के बाद भी सेतु निगम ने नहीं चेता है। चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है। सेतु निगम की लापरवाही से यहां बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन निगम के अधिकारियों को इसकी चिंता नहीं है। जैसे तैसे उसका निर्माण कराया जा रहा है।
चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। करीब सात सौ मीटर लंबे आरओबी को मार्च 2019 तक पूरा करना है। इस पर 17.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। हालात यह है कि जहां निर्माण हो रहा है वहां न तो सुरक्षा के उपाए किए गए हैं और न ही सर्विस रोड बनाई गई है। स्थिति वहां तब और खराब हो जाती है जब रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद गेट खुल जाता है। भीड़ दोनों ओर से एक साथ छूटती है ऐसे में वहां भी कभी बड़ा हादसा हो सकता है। पिलर के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए हैं। पिलर का निर्माण कराया जा रहा है। खास तो यह कि इसी रास्ते से डीएम रोजाना आते जाते हैं। उनका आवास रेलवे क्रासिंग पार पालीटेक्निक परिसर में है। बगल में फास्ट ट्रैक कोर्ट का परिसर भी है। इसके चलते काफी संख्या में फरियादियों का आना जाना लगा रहता है इसके बाद भी मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

पिलर के लिए गड्ढे की खोदाई की गई इससे पूरी सड़क खराब हो गई है। मुश्किल से मौके पर 10 फीट सड़क बची है इसी में से लोगों का आवागमन होता है। पटरियों पर जो जगह बची है उसपर ठेला खोमचे वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे आवागमन में और दिक्कत हो रही है। रेलवे गेट खुलने के बाद वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राहगीरों और यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से इसे और बेहतर किया जाएगा। संतराज, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed