फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संगठित रहकर ही देश का कर सकते हैं उत्थान -डॉ. केएन पांडेय

संगठित रहकर ही देश का कर सकते हैं उत्थान -डॉ. केएन पांडेय

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
संगठित रहकर ही देश का कर सकते हैं उत्थान -डॉ. केएन पांडेय

विज्ञापन
चहनियां। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के सकलडीहा विधान सभा इकाई कार्यालय का उद्घाटन रविवार को स्थानीय बाजार में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएन पांडेय ने ब्राह्मणों से एक जुट होने का आह्वान किया। कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण देश के विकास में पूरा योगदान कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ.केएन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से समाज का मार्ग दर्शक रहा है। ब्राह्मण कुछ विसंगतियों के शिकार हुए हैं लेकिन इसे दूर कर सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कुरीतियों को दूर संगठित हो देश के विकास में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीराम द्विवेदी ने समाज के विकास में सदैव तत्पर रहने की बात कही। महासभा के विधानसभा संरक्षक व पंडित राम अवतार त्रिपाठी इंटर कालेज प्रभुपुर के प्रबंधक जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि समाज में हम सबको साथ रहना व संगठित रहना होगा। विषम परिस्थितियों में हम सभी को सारे काम को छोड़कर एक आवाज पर एकत्र होकर समस्या के समाधान का प्रयास करना होगा। इस मौके पर महासभा के सकलडीहा विधानसभा के पदाधिकारीयों का चयन किया गया। इसमें ध्रूव मिश्रा प्रिंस विधान सभा अध्यक्ष और छोटेलाल पांडेय मिडिया प्रभारी चुने गए। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, प्रेमनारायण मिश्रा, राहुल मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, रूद्र पाठक, बच्चा मिश्र, प्रिस तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कैलाश तिवारी ने और संचालन शैलेन्द्र पांडेय कवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed