{"_id":"5a6cd6424f1c1b82268b6961","slug":"71517082178-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मुआवजा मिलने की जानकारी पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम मुआवजा मिलने की जानकारी पर भड़के किसान
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों से बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने शनिवार को प्रस्तावित रिंगरोड में कम मुआवजा मिलने की जानकारी होने पर ताराजीवनपुर के पास हल्ला मचाया और सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे मुगलसराय एसडीएम दिप्तीदेव ने किसानों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। किसानों का आरोप था कि प्रस्तावित रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में किसानों को काफी कम मुआवजा दिया जा रहा है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। जिसके लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए अब नोटिस भी जारी हो चुका है। नोटिस के माध्यम से किसानों को जो मुआवजा देने का देने का प्रावधान किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो मुआवजा तय किया गया है वह काफी कम है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को ताजाजीवनपुर चौराहे के पास अलीनगर सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मुगलसराय एसडीएम दीप्ति देव यादव ने किसानों को सांत्वना दिया कि इस पर एडीएम से वार्ता कर हल निकाला जाएगा। रिंग रोड के लिए क्षेत्र के संघती, ककरही खुर्द, कोरी, दयालपुर, बसनी, महेवां, रेवसां सहित आधा दर्जन गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, सन्नी यादव, संजय यादव, लक्ष्मण, राम अवध सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।