{"_id":"5a3c0ee64f1c1b74698c3341","slug":"71513885414-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रो पर धान खरीद में दुर्व्यवस्था पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रो पर धान खरीद में दुर्व्यवस्था पर जताया आक्रोश
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में गुरूवार को विकास खंड के साधन सहकारी समिति रामपुर कलां पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानो ने धान क्रय केंद्रो पर मनमाने तरीके से धान में नमी बताकर कटौती किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। पंचायत के दौरान पहुंचे विधायक प्रतिनिधि को किसानो ने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की।
किसानो ने कहा कि धान क्रय केंद्रो पर कृषि विभाग द्वारा धान की नमी नापने वाली मशीने उपलब्ध नही है औ जहां मौजूद भी तो मात्र शोपीस बनी हुई हैं। किसानो ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रो पर तैनात सचिवों द्वारा राईस मील मालिको के साथ मिली भगत करके कटौती मांगी जा रही है, जो किसानो के साथ सरासर अन्याय है। किसानो ने कहा कि क्रय केंद्रो पर मानक के अनुसार धान क्रय नही किये जा रहे हैं। जिससे किसानो को असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। किसानो ने चेताया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण नही किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान किसान यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, रामकृत, प्यारेलाल, सुड्डू, संजय, देशराज सिंह, जमालुद्दीन, अनिश, अनिल, अशोक आदि किसान मौजूद रहे।