{"_id":"5a3c0ee44f1c1bf4688c2aee","slug":"71513885412-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का पूरा नाम भी नहीं बता सके अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का पूरा नाम भी नहीं बता सके अभ्यर्थी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सोशल आडिट टीम के सदस्य के चयन हेतु विकास भवन में आयोजित साक्षात्कार में गुरुवार को बरहनी, सदर और नियामताबाद विकास खंड के अभ्सर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। तीन सदस्यीय चयन समिति ने अभ्यर्थियों से मनरेगा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे। अधिकांश बेरोजगार अभ्यर्थी मनरेगा का पूरा नाम नहीं बता सके। वहीं कुछ ही लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी थी।
सोशल आडिट टीम के सदस्यों के चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में बरहनी विकास खंड से 48, सदर से 54 और नियामताबाद ब्लाक से 58 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। बरहनी में दस, सदर और नियामताबाद में ग्यारह-ग्यारह टीमों का गठन किया जाना है। प्रत्येक टीम में चार सदस्य रहेंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो गई। एक साथ चार लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा था। जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल, प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल और जिला समन्वयन मनरेगा सोनिया यादव ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि 22 दिसंबर को नौगढ़, चकिया और शहाबगंग ब्लाक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके वे 23 दिसंबर को चयन समिति के समक्ष उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं। सोशल आडिट टीम के सदस्य के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 40 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है।