{"_id":"59c6b8ea4f1c1b8f688b6392","slug":"71506195690-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठाने वाले ठेले कबाड़ में हो रहे तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठाने वाले ठेले कबाड़ में हो रहे तब्दील
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कबाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुगलसराय। एक तरफ प्रदेश सरकार सूबे की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मितव्ययता व फिजूल खर्ची पर लगाम लगाने के लिए तमाम कवायद कर रही है। वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में नगर पालिका अपने ही संसाधनों को दुरुस्त कराने में नाकाम साबित हो रही है। नगर के 25 वार्डों में सफाई के दौरान निकले कूड़े को उठाने के लिए बनाए गए ठेले मरम्मत के अभाव में इधर उधर फेंके गए हैं।
नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों से तकरीबन एक दिन कई टन कूड़ा निकलता है। इन कूड़ा को उठाने के लिए कूड़ा ट्राली व ठेले सभी वार्डों में रखे गए हैं। कूड़ा उठाते उठाते कहीं ठेले के पहिए खराब हो जाते हैं तो कहीं उसके चद्दर जंग खाकर सड़ जाते हैं। सफाई कर्मी इसे अपने ही वार्डों में छोड़ देते हैं। अलीनगर के पास लगभग दर्जन भर कूड़ा गाड़ी फेंका पड़ा है। वहीं शाहुकुटी स्थित सुलभ शौचालय के पास भी कई ट्राली जर्जर हालत में पड़ हुुए हैं। नगर के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कभी भी अपने संसाधनों के रिकार्ड का मिलान नहीं करते हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जो ट्राली या डिब्बे खराब हो गए है वहीं वहां पड़े होंगे। जिन्हें उठवा लिया जाएगा। ऐसे सामनों की निलामी कराई जाती है।
विज्ञापन