फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लहू देश के लिए रक्तदान

लहू देश के लिए रक्तदान

Thu, 27 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
लहू देश के लिए रक्तदान

विज्ञापन

मुगलसराय। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला की तरफ से बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ और 91वीं बटालियन एनसीसी के कर्नल टीएस कैरोन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कुल 123 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया जिसमें 55 लोगों को रक्तदान के लिए रिजर्व रख लिया गया है। कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व एनसीसी कैडेटों ने कारगिल के शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक संस्था सुर-सरिता के अशोक सिद्धार्थ ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
उद्घाटन के मौके अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रक्तदान शिविर का इतना बड़ा सफल आयोजन कभी-कभी देखने को मिलता है। ऐसे आयोजनों से जागरूकता बढ़ती है। रक्तदान से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा भी मिलती है। एनसीसी कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि रक्तदान देश सेवा की तरह है। हम किसी का जीवन बचाते तो हैं लेकिन हमें यह पता नहीं होता कि किसका बचाते हैं। जिस जरूरतमंद की जिंदगी बचती है उसकी दुआएं आपके जीवन को खुशियों से भर देती हैं। कहा कि रक्तदाता एनआईसी में अपना पंजीकरण करा लें तो इससे उन्हें रक्तदान करने में सहूलियत हो जाएगी और ब्लड ग्रुप के हिसाब से उन्हें जरूरत पर ब्लड बैंक के कर्मचारी फोन कर बुला लेंगे।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद रक्तदान करने वाले लोग सुबह से ही राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचने लगे थे। सुदूर से आने वाले रक्तदाता कार्यक्रम आरंभ होने का इंतजार करते रहे। शिविर में आने वाले रक्तदाताओं में युवा वर्ग की संख्या अधिक रही। एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों ने भी रक्तदान कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्लड बैंक प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि रक्तदाताओं से सहमति पत्र भरवाकर रख लिया गया है। उन्हें भी रक्तदान का शीघ्र ही अवसर दिया जाएगा। उनके नाम और नंबर भी एनआईसी की वेबसाइट अपलोड कर दिए जाएंगे ताकि उनके विषय में भी सभी लोग जान सकें। शिविर के उद्घाटन के पश्चात सर्वप्रथम रक्तदान करने वालों में कमालपुर कस्बा निवासी गोपीनाथ जायसवाल और मवई खुर्द निवासी बीएसएफ के जवान आशुतोष विश्वास रहे। गोपीनाथ जायसवाल ने 10वीं बार रक्तदान किया। वहीं इस बार सर्वाधिक 40वीं बार पराहूपुर निवासी राजीव गुप्ता ने रक्तदान किया। इसके बाद पंजीकरण कराने वालों का तांता लग गया जो शाम चार बजे तक चलता रहा। रक्तदान करने वालों में तीन बार रक्तदान कर चुकी तौसीफ बानो और 20 बार रक्तदान कर चुकी लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका श्वेता सिंह आदि प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed