{"_id":"59763d544f1c1b3a088b47a9","slug":"71500921172-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय पर सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। लोग सुबह ही स्नान करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध हो गए। इस दौरान घंट-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था। मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के मदिरों में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा है। सुबह शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम-जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर, चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर व प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। भक्तों ने पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ दर्शन-पूजन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर मंदिरों की साफ-सफाई करने के लिए ही उनको फूल-मालाओं से सजाया गया था। भक्तों की भारी भीड़ से श्रीराम-जानकी मंदिर व प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल रहा। भक्तों को दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध होकर इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने घरों के अंदर भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ परम्परागत ढंग से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन