{"_id":"5939a87b4f1c1b1d608b45d5","slug":"71496950907-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
पहली घटना मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर हुई। बबुरी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी बबलू (40) अपनी पत्नी रामवंती (35) को साइकिल से दवा लेने वह जिला अस्पताल आया था। जिला अस्पताल से पत्नी को दवा दिलाने के बाद साइकिल से ही अपने घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार की टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल पर सवार रामवंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना, बसारिकपुर गांव के सामने चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर हुई। चंदौली बाजार से बसंतपुर गांव निवासी मुन्नू यादव (65) साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही बसारिकपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने साइकिल सवार मुन्नू के साथ ही बाइक चालक पिपरी गांव निवासी इंद्रजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुन्नू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते मौत हो गई।