फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   713 infected by beating Corona and returned home

कोरोना को मात देकर घर लौटे 713 संक्रमित

Sun, 02 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
713 infected by beating Corona and returned home
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार कोरोना संक्रमितों की संख्या के लिहाज से राहत वाला दिन रहा। आज 327 नए संक्रमित मिले जबकि 713 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। हालांकि मृतकों की संख्या डराने वाली है। शनिवार को भी पांच लोगों ने कोरोना के आगे हार मान ली और दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। मृतकों की बढ़ती संख्या भी लोगों को डरा रही है। शनिवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इस तरह जिले में संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। आज मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, पांच बालिका, 93 महिला और 228 पुरुष सहित 327 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 51 बरहनी, 29 चहनियां, दस धानापुर, एक नौगढ़, 23 नियामताबाद के रहवासी हैं। चकिया ग्रामीण क्षेत्र के तीन और नगरीय क्षेत्र के एक, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 39 और नगरीय क्षेत्र 26 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के 89 संक्रमित हैं जबकि सकलडीहा के 34 और शहाबगंज के 21 रहवासी नए संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। आज कोरोना की जांच के लिए कुल 3818 नमूने एकत्र किए गए। दूसरी तरफ शनिवार को 713 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12848 हो गई है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 3241 है जबकि 9457 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed