फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   67 volunteers will go to 146 villages and apply the vaccine to the people

67 वॉलेंटियर 146 गांवों में जाकर लोगों को लगाएंगे वैक्सीन

Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
67 volunteers will go to 146 villages and apply the vaccine to the people
नौगढ़। कोविड का टीका लगाने के लिए लोगों को घर से ज्यादा दूर न जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियर हाउस कोविड-19 सेंटर की योजना बनाई है। इसके लिए 67 कम्युनिटी वॉलेंटियर 146 गांवों में जाकर लोगों का टीकाकरण करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी नौगढ़ सीएचसी अधीक्षक डा. अवधेश पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विकासखंड सभागार में मंगलवार को लखनऊ की सहयोग संस्था और ग्राम्या संस्थान के बैनर तले आयोजित कोविड-19 कार्यक्रम में कहीं। कहा कि इस योजना से लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगी। टीका लगवाने से छूटे लोगों के घर जाकर भी टीका लगाया जाएगा। विभाग की ओर से उन क्षेत्रों में नियर हाउस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की योजना बनाई है जिन गांवों में जहां पर लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र काफी दूर हैं या जिन क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है। वहीं ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि 146 गांवों में टीकाकरण कराने के लिए 67 वॉलंटियर नियुक्त किए गए हैं। वॉलिंटियर्स लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे और अशक्त लोगों को कैंप में लाकर टीकाकरण भी कराएंगे। कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि वॉलिंटियर्स अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर बीपीएम अरविंद सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र, राजेश कुमार, त्रिभुवन, अश्विनी, प्रतिमा, कल्याण, रामविलास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed