फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   64257 candidates will appear in the high school and intermediate board exams.

Chandauli News: हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 64257 परीक्षार्थी

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
64257 candidates will appear in the high school and intermediate board exams.
चंदौली। सत्र 2024 के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली विद्यार्थियों की संख्या इस बार कम हुई है। पिछली बार 10वीं और 12वीं के कुल 67180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार ये संख्या 2923 घटकर 64257 है। वहीं पिछली बार सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार अभी तक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन हो रहा है। इसके बाद उनकी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


अगले साल शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर निदेशालय को भेज दी गई है। सत्र 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 64257 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें हाई स्कूल की बात करें तो कुल 33381 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 17088 बालक और 16293 बालिकाएं शामिल है। वही, इंटरमीडिएट में कुल 30876 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें 16200 बालक और 14676 बालिकाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष कुल 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 67180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाई स्कूल के 34733 और इंटरमीडिएट के 32447 बालक बालिका शामिल थे, लेकिन इस वर्ष 2923 बालक व बालिकाएं पिछले वर्ष की तुलना में कम है। विभागीय अधिकारियों की माने तो 248 विद्यालयों की जांच की गई है ताकि सभी सुविधाएं होने पर उसे केंद्र बनाया जा सके। सभी विद्यालयों के सत्यापन कार्य को पूर्ण करके माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है, ताकि जल्द से केंद्रों का निर्धारण हो सके।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक 248 विद्यालयों की जांच प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण हो चुकी है। इसकी सूचना बोर्ड को प्रेषित कर दी गई है। उम्मीद है कि केंद्रों का निर्धारण जल्द ही हो जाएगा। - जयप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed