फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंफलेट बांटकर यात्रियों को किया जागरूक

पंफलेट बांटकर यात्रियों को किया जागरूक

Tue, 19 Mar 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंफलेट बांटकर यात्रियों को किया जागरूक
पीडीडीयू नगर। होली के पर्व पर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और जहरखुरानों से बचाने के लिए पटना से आई जीआरपी ने सोमवार को यात्रियों के बीच पंफलेट बांटे और उनको जागरूक किया। यात्रियों को सीख दी कि वे यात्रा केे दौरान किसी अपरिचित के दिए हुए खाने वाले सामान का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

पटना जीआरपी के इंस्पेक्टर रामसुबोध यादव के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम इस समय पीडीडीयू जंक्शन पर जागरूकता अभियान चला रही है। छह-छह सदस्यों की टीम दो पालियों में स्टेशन पर प्लेटफार्म, यात्री विश्रामालाय और ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें पंफलेट बांट रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। होली के साथ ही सभी बड़े प्रमुख पर्वों पर काफी संख्या में पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल के लोग घर वापस होते हैं। इस दौरान जहरखुरान ट्रेनों में सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों को खिलाकर लूट लेते हैं। यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed