फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौसम के उतार-चढ़ाव से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मौसम के उतार-चढ़ाव से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 28 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मौसम के उतार-चढ़ाव से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
मौसम के उतार-चढ़ाव से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
बारिश के साथ हवा चलने से ठंड और गलन भी बढ़ी
अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लुढ़का
सचित्र
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। तकरीबन एक महीने से मौसम के उतार-चढ़ाव और बेमौसम बारिश अब किसानों को भारी पड़ने लगी है। बुधवार को दोपहर में अचानक मौसम फिर करवट ले लिया। आसमान में बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से ठंड और गलन भी बढ़ गई है। वहीं गेहूं को छोड़कर दलहनी और तिलहनी फसलें तैयार होने लगी हैं। इससे उनके नुकसान होने का भय किसानों को सताने लगा है। बारिश और हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

फरवरी के शुरूआती दौर की बारिश से तो किसानों में खुशी थी। तब गेहूं सहित दलहनी-तिलहनी और सब्जी की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई थी। लेकिन अब गेहूं को छोड़कर बाकी फसलों के लिए बारिश अब नुकसान पहुंचाने लगी है। सरसों, तीसी, अरहर, मसूर, मटर की फसल अब पकनी शुरू हो गई है। वहीं आलू भी बारिश से सड़ने लगेगा। इससे किसान चिंतित होने लगे हैं। वहीं कभी तेज धूप तो कभी मौसम ठंडा होने से बीमारी भी होने लगी है। डॉ. राजीव का कहना है कि इस मौसम से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और सांस तथा दमा के मरीजों को हो रही है। ज्यादातर लोग सर्दी और जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद जिले में जगह-जगह तेज हवा के साथ कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बुधवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो भी दो-दो डिग्री नीचे गिर गया। जो मंगलवार की तुलना में दो-दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय के अनुसार पुरवा और पछुआ हवाएं चलने और उसके मिलन से मौसम में बदलाव हो रहा है। गर्म और ठंड हवाओं के मिश्रण से मौसम बदल रहा है। फिलहाल एक से दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed