{"_id":"5c1e8df5bdec2256cf3e821e","slug":"61545506293-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव %तरुणाई% में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव %तरुणाई% में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी स्थित श्रीसाईं पब्लिक स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव %तरुणाई% शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
तत्पश्चात गणेश वंदना व स्वागत गीत से कार्यक्रमों का आगाज हुआ। बच्चों ने एक बटा दो-दो बटे चार, गणपति बप्पा मोरया व ब्राजील डांस प्रस्तुत किया। वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने ओल्ड बॉलीवुड तड़का, पंजाबी तड़का आदि प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने पर विवश कर दिया कार्यक्रम में स्वीटी व नेहा के एकल नृत्य को भी काफी सराहा गया। वहीं प्लेग्रुप, एलकेजी व यूकेजी के बच्चोंने रेसिटेशन प्रोग्राम का मंचन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। वहीं हरियाणवी ग्रुप डांस व ब्राजील डांस ने दर्शकों के अंदर जोश भर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक व रचनात्मक चाइल्ड लेबर नृत्य की प्रस्तुति देख कर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, जावेद अहमद, चंद्रशेखर, संजय तिवारी, विकास शर्मा, विनय वर्मा, प्रमोद पांडेय, डॉ. प्रदीप गुप्ता, फजले बारी, महफूजुर बारी, कुमार नंदजी, गीता देवी, डॉ कविता यादव, रीता यादव मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल, धन्यावाद ज्ञापन प्रबन्ध निदेशक डॉ. अनिल यादव व संचालन सुनैना शर्मा ने किया।