{"_id":"5c1d3cefbdec2256cc1bd9ab","slug":"61545420015-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदहा के ग्राम प्रधान का वितीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदहा के ग्राम प्रधान का वितीय अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सदर विकास खंड के बेदहा गांव के ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर शुक्रवार को सीज कर दिया। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने इसकी जांच की थी। ग्राम प्रधान की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में गांव में मार्ग व नाली का निर्माण कराया गया। विकास कार्यों में धांधली की गई थी। ग्राम प्रधान से गबन की गई धनराशि की रिकवरी का भी निर्देश दिया है।
बेदहा के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए डीएम ने अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। अधिकारियों ने गांव में जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। जांच में करीब एक लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। जांच टीम ने डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
कोट.......
ग्राम प्रधान के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। मामले के जांच में आरोप सही पाए गए। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संचालन को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी।