फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उपकेंद्र का ब्रेकर जला, दर्जनों गांवों में छाया अंधेरा

उपकेंद्र का ब्रेकर जला, दर्जनों गांवों में छाया अंधेरा

Mon, 10 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र का ब्रेकर जला, दर्जनों गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन

इलिया। कस्बा के विद्युत उपकेंद्र में लगा ब्रेकर रविवार की सुबह छह बजे तेज धमाके के साथ जल गया। इससे इलिया फीडर से जुड़े कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से सुबह उपभोक्ताओं को पेजयल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। विभाग के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रमैया फीडर से कुछ-कुछ समय के अंतराल पर इलिया फीडर को आपूर्ति की जा रही है।

नक्सल प्रभावित इलिया कस्बा स्थित विद्युत केंद्र से तीन फीडर संचालित होते हैं। इनमें इलिया फीडर की विद्युत आपूर्ति वाला ब्रेकर सुबह तेज आवाज के साथ जल गया। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के कलानी, बड़ौरा, डेहरी, धनेरिया, हाटा, बराव, बेन, तियरी, हटवा, टेकारी, ओलीपुर सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से क्षेत्र के तकरीबन 25 हजार की आबादी प्रभावित है। विभाग के कर्मचारियों ने फिलहाल बाबा रमैया फीडर से इलिया फीडर की सप्लाई जोड़ दी है। एसडीओ राम कुमार ने बताया कि ब्रेकर जल गया है। उसकी जगह दूसरा ब्रेकर लगाया जाएगा। तब तक दूसरे फीडर से आपूर्ति चालू करा दी गई है। जल्द ही दो दिन में नया ब्रेकर लगाकर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed