{"_id":"5c0ac924bdec224149216d02","slug":"61544210724-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली (ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। वे दोपहर तीन बजे पीडीडीयू नगर के महेवा में हाइवे के किनारे बनने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे दोपहर 11 बजे जेट विमान से दिल्ली से रवाना होकर 12.20 पर वाराणसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद 1.30 बजे सड़क मार्ग से पीडीडीयू नगर के महेवा के लिए रवाना होंगे। वे तीन बजे से पांच बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगे। वहीं ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी। शाम छह बजे वाराणसी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार ने दी है।