{"_id":"5c057a03bdec2241703a57a5","slug":"61543862787-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जुमलेबाजी में व्यस्त, किसान खाद बीज के लिए पस्त : रामकिशुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जुमलेबाजी में व्यस्त, किसान खाद बीज के लिए पस्त : रामकिशुन
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिले के किसानों के खाद, बिजली व पानी की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बिछियां स्थित धरनास्थल से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उर्वरक की उपलब्धता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि भाजपा के नेता जुमलेबाजी में व्यस्त हैं और किसान खाद बीज के लिए भटक रहा है । चेताया कि यदि किसानों को उर्वरक की किल्लत दूर नहीं हुई तो सपाई किसानों के साथ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। डीएम नवनीत सिंह चहल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि किसान जहां उर्वरक की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री व नेता देवताओं के जाति निर्धारण करने में मशगूल है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जनपद में खाद, बिजली व पानी की समस्या विकट होती जा रही है। प्रशासन किसानों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम है। वहीं पूरे जनपद में डीएपी के जबरदस्त किल्लत है। पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर केन्द्र व प्रदेश सरकार विफल है। इस दौरान बाबूलाल यादव, अशोक त्रिपाठी, रामदुलार कन्नौजिया, रमेश यादव, संतोष यादव, सुदामा यादव, अनिल मिश्रा, मुकेश यादव, जमुना विश्वकर्मा, चकरू यादव, चाखन यादव, प्रभु नारायण यादव, राजकुमार जायसवाल, संजय सोनकर, केशव राजभर, सुषमा यादव, विकास चौबे आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन नफीस अहमद ने किया।