फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रतियोगिता में सफल छात्रों को दिया गया मेडल

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को दिया गया मेडल

Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सफल छात्रों को दिया गया मेडल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एमआईआईटी शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित18वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्स्व का आयोजन रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज में मनाया गया। इस मौके पर पिछले दिनों कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार सिंह और चेयरमैन संतोष खरवार ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वार्षिकोत्सव में छात्रों ने

अलग अलग रंग बिरंगी प्रस्तुति की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की सर्वोपरि कड़ी है। प्रतियोगिताओं से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। नगर चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करती है। कक्षा 6 से 8 में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तानिया सिंह, शशिऔर पीजी कक्षा में सुमन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका यादव, श्रुति शर्मा यूजी व पीजी में मिथिलेश प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में जीनत जाहिद, इतिका गुप्ता और यूजी व पीजी में आभा पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में झांझर मोरया, प्रियंका चौबे यूजी व पीजी में दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमआईआईटी अवार्ड में बेस्ड अटेंडेंस अवॉर्ड अरुण, बेस्ट डिसिप्लिन का अवॉर्ड शाहिन को और विकास व रिमा बरुआ और शमशेर बहादुर को बेस्ट नोटबुक का अवॉर्ड मिला। एमआईआईटी एनुअल वीकेंड के दौरान स्पून रेस में नेहा, वाद विवाद प्रतियोगिता में ओम प्रकाश, मेहंदी में सोनम चौरसिया व क्रिकेट मीडिया ए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हाजी मुख्तार, फिरदौस शमी, चंदन कुमार विश्वकर्मा, सादिका , सुनील, अखिलेश उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत एवं संचालन संस्थान के डायरेक्टर जुबैर अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed