फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोटेदारों में पॉश मशीन का वितरण

कोटेदारों में पॉश मशीन का वितरण

Sat, 29 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों में पॉश मशीन का वितरण
नियमताबाद/नईबाजार। आपूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को मुगलसराय तहसील सभागार में विकासखंड के कुल 92 कोटेदारों में पॉश मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आपूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार ने किया। वहीं सकलडीहा विकासखंड के महेसुआ, डिघवट, नरायनपुर, पीथापुर, फुल्ली आदि गांवों के कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने पॉश मशीन का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान आपूर्ति निरीक्षकों ने कहा कि शहर के कोटेदारों की दुकानों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों को भी पॉश मशीन का वितरण किया जा रहा है। इससे राशन वितरण में काफी सहूलियत होगी। कहा कि कई बार कोटेदारों पर भी राशन वितरण में धांधली का आरोप लगते थे। परंतु अब उनके ऊपर इस तरह के आरोप नहीं लग पाएंगे। इससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं कंपनी के रीजनल अधिकारी सौरभ ने कहा कि मशीन से कोटेदारों के साथ राशन लेने वाले लोगों को भी भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही उन्होंने सभी कोटेदारों को मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया। इस मौके पर नसीम अहमद, संजय यादव, रामअवध सिंह, बनारसी यादव, नसीर, सुनील कुमार, अमित द्विवेदी, सीमा सिंह, प्रेमशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed