फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जन अधिकार यात्रा को लेकर बनाई रणनीति

जन अधिकार यात्रा को लेकर बनाई रणनीति

Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जन अधिकार यात्रा को लेकर बनाई रणनीति
सकलडीहा। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के सदस्यों की बैठक बरठी गांव स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को हुई। बैठक में पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर जन आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा आठ अगस्त को मुगलसराय से पांच जिलों के लिए निकाली जाने वाली जय जवान, जय किसान जन अधिकार यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्वांचल की आम जनता पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए बढ़- चढ़कर आगे आ रही है। केंद्र की सरकार को जनता के अधिकारों व मांगों के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। भाजपा छोटे राज्यों की सदैव हिमायती रही है। भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने एक पखवारे में तीन राज्य जनता को समर्पित किया था। मोदी सरकार को भी पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पृथक पूर्वांचल राज्य बनाना चाहिए। बैठक में बिजली की दुर्व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी गई कि इसमें सुधार नहीं किए जाने पर वे आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में कृष्ण सिंह, डीएस खरवार, उदय कुमार राय, रामकुमार भारती, मोहम्मद अलीम, राधेश्याम पांडेय, आरबी रावत, उमाशंकर तिवारी, एड. नितिन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed