{"_id":"5b4f953f4f1c1b4e748b5b8a","slug":"61531942207-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर को तहसील बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानापुर को तहसील बनाने की मांग
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
। धानापुर विकास मंच की बैठक बुधवार को रामपुर दीया गांव में एक निवास पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार से धानापुर को अविलंब तहसील बनाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि धानापुर विकास खंड का महाईच और चहनियां विकास खंड का बरह परगना विकास के पैमाने पर काफी पिछड़ गया है। इसलिए इन दोनों परगनो का पुनर्गठन कर धानापुर को तहसील बनाया जाना आवश्यक हो गया है। इस मौके पर कमलाकांत मिश्रा, रामानुज यादव, रामविलास पांडेय, श्रीकिशुन सिंह, दयाशंकर तिवारी, रणजीत सिंह उपस्थित रहे।