{"_id":"5b4265574f1c1b05278b5491","slug":"61531077975-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर जताई खुशी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संघ की बैठक रविवार को बिलारीडीह स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई, जिसमें धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि पर खुशी जताई गई। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत किसान संघ जिले में दस हजार पौधरोपण करेगा। इसकी शुरुआत बलराम जयंती से आगामी 16 सितंबर से होगी। जो अक्तूबर माह तक चलेगा। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले के तीन सौ ग्राम पंचायतों में प्रभारियों को मनोनीत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को शासन तक पहुंचाने व उनके निराकरण की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, प्रहलाद सिंह, संजय यादव, बृजेश बिंद आदि रहे। ब्यूरो