फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मरम्मत कार्य की वजह से जीआर ब्रिज पर लगा जाम

मरम्मत कार्य की वजह से जीआर ब्रिज पर लगा जाम

Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य की वजह से जीआर ब्रिज पर लगा जाम

विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर योजना के तहत जीटीआर ब्रिज पर काम करने की वजह से पुल को एक लेन कर दिया गया। इससे रविवार की सुबह पुल पर जाम लग गया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।
डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर योजना के तहत मुगलसराय में नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज को काटकर बड़ा करने का प्रस्ताव है। इसके लिए पुल के बगल में नया रास्ता भी बनाया जा रहा है। शनिवार की रात डीएफसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों ने पुल पर काम करने के लिए यातायात वन वे कर दिया। इससे सुबह पुल पर जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि पुल के दोनों तरफ दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति रही। दोपहर बाद पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन



मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर लोको यार्ड से तीन पहिया और चार पहिया वाहन पास हो रहे हैं। प्रतिबंधित रास्ते से वाहनों के पास होने से कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको शेड और डीजल शेड में तमाम कर्मचारी काम करते हैं। यहां रेलकर्मियों को आने जाने के लिए डीआरएम आफिस से पीछे रास्ता बना हुआ है। आम तौर पर यूरोपियन कालोनी के लोग लोको कालोनी और लोको कालोनी के लोग यूरोपियन कालोनी की ओर आते हैं। अति व्यस्त इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल होता है, लेकिन वर्तमान में इस मार्ग पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed