फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंच प्यारों से सुशोभित निकली शोभा यात्रा

पंच प्यारों से सुशोभित निकली शोभा यात्रा

Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पंच प्यारों से सुशोभित निकली शोभा यात्रा
मुगलसराय (चंदौली)। सिखों के महापर्व बैसाखी के मद्देनजर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पंच प्यारों से सुशोभित शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। अन्य समुदाय के लोगों ने जगह-जगह शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को स्वागत किया। दिल्ली आई गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतबों को देखकर लोगों ने दांतो तले ऊंगली दबा ली। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूूट निकल शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आकर समाप्त हुई। जहां सभी ने गुरु के अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर शोभा यात्रा की तैयारियां सुबह से शुरु हो गई थी। शाम को छह बजे सिख समुदाय के महिलाओं व पुरुषों के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी मे एकत्र होने के बाद गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सबसे आगे पांच घोड़ों पर सवार पंच प्यारे शौर्य का प्रतीक नजर आए वहीं उसके पीछे चल रही बाइकों पर युवक जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाते रहे। दिल्ली से आई गुरु हर गोविंद साहिब अखाड़ा की गतका पार्टी ने शस्त्रों के माध्यम से हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा में शामिल सिखों के इतिहास से जुड़ी तस्वीरें लोगों में धर्म के प्रति आदर पैदा करती नजर आई। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे महिलाएं व पुरुष सड़क पानी डालकर सफाई करते चल रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व अन्य शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। रात लगभग दस यात्रा गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुई। प्रबंध कमेटी ने बताया कि शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे से कीर्तन दरबार एवं शनिवार को दिन में साढ़े दस बजे से विशेष दीवान गुरुद्वारे में सजाया जाएगा। इसके बाद प्रसाद स्वरूप गुरु के अटूट लंगर की सेवा होगी। इस दौरान सरदार रघुवीर सिंह, अमरीक सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, सतपाल सिंह सूरी, शम्मी सिंह, महेंद्र सिंह, अवतार सिंह, विक्की जुनेजा, मनमीत सिंह राजन, सतनाम सिंह, अभिषेक तारा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed