{"_id":"5a78b0d54f1c1b87268b8624","slug":"61517859029-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसोर्स पर्सन के लिए बेरोजगारों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसोर्स पर्सन के लिए बेरोजगारों का चयन
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मनरेगा सोशल आडिट टीम ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) पद के लिए सोमवार को विकास भवन में साक्षात्कार हुआ। इसके लिए कुल 24 आवेदन आए थे लेकिन 22 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ला के नेतृत्व में गठित चयन समिति ने अभ्यर्थियों से सवाल पूछे।
जनपद के सभी विकास खंडों में मनरेगा सोशल आडिट टीम के लिए सभी नौ विकास खंडों में ब्लाक रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जानी है। इसको लेकर विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। बीआरपी के लिए जनपद से कुल 24 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि साक्षात्कार में 22 अभ्यर्थियों ने ही प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के लिए गठित समिति ने अभ्यर्थियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सवाल किए। अंत में नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया। डीडीओ ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। ब्लाक रिसोर्स पर्सन उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के साथ ही शासन की वेबसाइट पर इसे आनलाइन अपलोड करेंगे।