{"_id":"5a47e03f4f1c1bd1408bfc0a","slug":"61514659903-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के जमुड़ा केतकहनी को आपस में जोड़ने वाले कच्चे संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार की शाम मार्ग पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो वें आंदोलन को विवश होंगे।
बरहनी विकास खंड के जमुडा गांव की माइनर से प्रयागपुर होते हुए केतकहनी तक दो किमी लंबा कच्चा संपर्क मार्ग आजादी के बाद से अब तक पक्का नहीं हो सका हैं। मार्ग पक्का न होने के चलते जमुड़ा, प्रयागपुर और केतकहनी गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बरसात के मौसम में मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मार्ग को पक्का बनाने के लिए कई बार अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई । लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इस अवसर पर शिवकुमार मिश्रा शिवा, विकास सिंह, पुनीत मौर्या, अभिनव सिंह, जितेंद्र राय, दिनेश सिंह, रोशन सिंह आदि शामिल रहे ।