फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को गृहविज्ञान विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी सहपाठियों की हथेली पर मेहंदी लगाकर प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डा. राजनाथ यादव ने कहा कि इस तरह से आयोजनों से छात्राओं की बौद्घिक क्षमता का विकास होता है। मेहंदी लगाने में निपुण छात्राएं भविष्य में इसे व्यवसाय के रूप में भी अपना सकती हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में इस व्यवसाय का प्रमुख योगदान है, विभिन्न अवसरों पर इसका खूब प्रचलन भी है। निर्णायक मण्डल द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर निशा केशरी प्रथम, पुष्पांजलि द्वितीय और सुनीता तथा आंचल तिवारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा.रीतू खरवार, डा. संगीता, डा. पवन गुप्ता, उर्मिला पाण्डेय, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed