{"_id":"59f8cd054f1c1b6e548b9fe6","slug":"61509477637-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन, कलासंकाय प्रतिनिधि के लिए 13, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुगलसराय कोतवाली सहित चार थानों की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी एवं विभिन्न थानों से अन्य 60 कांस्टेबलों की ड्यूूटी लगाई गई थी।
लाल बहादुर शास्त्री छात्रसंघ चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव, अमित कुमार, अमित श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, आशीष कुमार, सुदर्शन ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चक्रधारी प्रजापति, प्रिंस कुुमार, वसीम अख्तर इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए अविनाश सिंह, आशीष कुमार, कृष्णा सिंह, दीपू कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार यादव एवं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए करन सिंह चौहान, नजीम सलमानी, मुकेश कुमार यादव ने नामांकन किया। इसके अलावा कलां सकाय, शिक्षा संकाय व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने भी प्रस्तावकों संग नामांकन किया । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनर सड़के से सब्जी मंडी में प्रवेश करने वाले रास्ते को पूरी तरह से बैरीकेट लगाकर बंद कर दिया गया था। जिसमें सिर्फ प्रत्याशियों को उनके प्रस्तावकों के साथ ही भीतर जाने दिया जा रहा था।