{"_id":"59caa22d4f1c1b79548b4847","slug":"61506452013-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा न बिछाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा न बिछाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत चौरहट गांव के नई बस्ती में नाली खड़ंजा न बिछाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व जिला प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को जमकर की नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में खड़ंजा नहीं बिछाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
जीटी रोड से चौरहट नई बस्ती कुछ ही दूरी पर है। बावजूद इसके गांव में मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मुख्य मार्ग पर अब तक खड़ंजा नहीं बिछाया गया है। यही नहीं सड़क के किनारे नालियां भी नहीं बनी है। इससे हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर कीचड़ की स्थिति हो जाती है। यही नहीं घरों से निकले नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी जमा होने से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। नारेबाजी करने वालो में चुन्नी, शाजिदा बेगम, नूरजहाँ, जुम्मन, अनिसु रहमान, मोईन, आसीफ, नगीना, राजू, फिरोज, साकिब आदि रहे।