{"_id":"59bd81454f1c1b2d688b4efc","slug":"61505591621-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। सिसौड़ा गांव में तालाब से अतिक्रमण हटवाने से संबधित डीएम को प्रार्थना पत्र देने से नाराज कुछ लोगों ने प्रधान अरविंद गोंड को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों को जब धमकी की जानकारी हुई तो उन्होंने शनिवार को स्थानीय थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। थानाध्यक्ष स्वामीनाथ ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया।
क्षेत्र के सिसौड़ा कला गांव में कुछ लोगों द्वारा ग्राम सभा के तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। ग्राम प्रधान ने तालाब से अतिक्रमण हटाने को अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन तालाब से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ग्राम प्रधान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग किया था। आरोप है कि डीएम को प्रार्थनापत्र देने से नाराज कुछ अतिक्रमणकारियो ने शुक्रवार की शाम प्रधान के घर पहुंचकर जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे ग्राम प्रधान भयभीत होकर घर से बाहर नही निकले। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण लामबंद होकर धीना थाने पर पहुंचकर तालाब से अतिक्रमण हटाने व दबंगों पर कार्यवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में धनेश राम, मुन्ना राम, दशमी राम, दमड़ी राम, मुखराम चौरसिया, गोरख सिंह, अनिल सिंह, सोनू तिवारी, राजेश कुमार, अंजनी तिवारी, उदय नारायण यादव, घूरा गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वामीनाथ ने कहा कि मामले की जांच कर तालाब से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन