फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीडीओ का निरीक्षण

सीडीओ का निरीक्षण

Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ का निरीक्षण

विज्ञापन
चंदौली। नवागत मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्घ कुमार सिंह ने रविवार को तीन विकास खंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारियों और सेक्रेटरी संग बैठक कर ब्लाकों से संचालित विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना पर जोर देते हुए 30 अगस्त तक सभी लाभार्थियों के बैंक खाते खोले जाने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सदर, सकलडीहा और धानापुर ब्लाक कार्यालयों का निरीक्षण किया। खंड विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते प्रत्येक दशा में 30 अगस्त तक खोलना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि खाते खोलने के बाद सभी लाभार्थियों की जियो टैगिंग की जानी है। इसमें नए पुराने सभी लाभार्थी शामिल रहेंगे। कहा कि खातों का आधार से मिलान करने के बाद लाभार्थियों के खातों में आवास योजना की पहली किश्त भेज दी जाएगी। साथ ही इस बात पर जोर दिया जाएगा कि लाभार्थी आवास निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करा दे। सीडीओ ने मनरेगा मजदूरों का भुगतान कार्य के बाद पंद्रह दिन के भीतर कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि इस बात की तस्दीक करें कि कार्य होने के बाद मजदूरों को मजदूरी के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया। सदर ब्लाक के निरीक्षण के दौरान नीरज सिन्हा, निशा सिंह, संजीव, राजेंद्र, श्रीनिवास, युगल किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed