फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मुजफ्फरपुर दलित बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

मुजफ्फरपुर दलित बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर दलित बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
चकिया। विकास खंड के मुजफ्फरपुर गांव की दलित बस्ती में डायरिया के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए सोमवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव का दौरा किया। इस दौरान डायरिया पीड़ित परिवारों को निशुल्क दवाईयां दी गई तथा डाक्टरों की टीम ने बस्ती में स्थित पुराने कुओं के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। मुजफ्फरपुर गांव की दलित बस्ती में अब तक डायरिया से प्रभावित संख्या 37 तक पहुंच गई है। इसको देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार के निर्देश पर सोमवार को डॉ. संजय, सुपरवाईजर रमन, एएनएम रूबी, आशा माया देवी और वार्ड ब्याय श्रवण की टीम दलित बस्ती में पहुंची। टीम ने डायरिया पीड़ित मरीजों के परिवार से बस्ती के साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध पूछताछ की। वहीं उनमे निशुल्क दवाईयों का वितरण किया। बस्ती में पेयजल के एक मात्र सहारे कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। वहीं डाक्टरों की टीम ने बस्ती के लोगों को साफ-सफाई से रहने और कुएं के पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed