{"_id":"5990ab884f1c1b3d778b4571","slug":"61502653320-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुरी माईनर की चरनी ध्वस्त होने से सिंचाई का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबुरी माईनर की चरनी ध्वस्त होने से सिंचाई का संकट
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया(ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक भीषमपुर गांव के दैतराबीर मंदिर परिसर में हुई। जिसमें बबुरी माईनर पर बनी दो सिंचाई चरनियों के ध्वस्त होने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में किसानों ने कहा कि दोनों चरनियां पिछले 10-12 वर्षो से ध्वस्त है। जिससे गांव की सैकड़ों बीघा खेत की सिंचाई नही हो पा रही है। किसानों ने कहा कि चरनियों को बनवाने के लिए कई बार सिंचाई विभाग को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही न होने से किसानों में आक्रोष व्याप्त है। बैठक में किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि चरनी की मरम्मत नही की गई तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। बैठक में तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल, योगाचार्य, देशराज सिंह, फौजदार सिंह, अतिबल, पूरन पाल, भोनू, बंधु, अम्बर, मोती, रामकृत सिंह तथा शशिप्रकाश विश्वकर्मा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।