फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीएम योगी के सामने लगी अफसरों की पाठशाला

सीएम योगी के सामने लगी अफसरों की पाठशाला

Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के सामने लगी अफसरों की पाठशाला

विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद के उच्चाधिकारियों से रू-ब-रू हुए। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में तीन घंटे तक लगी अफसरों की पाठशाला में सीएम ने कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। कभी डांट-फटकार लगायी तो कभी अपने सुझाव दिए। कांफ्रेंसिंग में चन्दौली जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

सूबे में सरकार बनने के लगभग 100 दिनों के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से एक साथ रू-ब-रू हुए। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित मंडल स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम ने बारी-बारी से सभी जनपदों के अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की। खासकर आनलाइन शिकायतों के निस्तारण पर विवेश जोर दिया। उन्होंने लखनऊ पहुंच रही शिकायतों के दिन प्रतिदिन बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि अब तक 100 दिनों में विभिन्न माध्यमों से 11 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कहा कि यदि जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी इस तरफ ध्यान दें तो न सिर्फ लोगों को तत्काल न्याय मिलेगा। सीएम कार्यालय तक पहुंचने वाली शिकायतों में कमी आएगी। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आनलाइन शिकायतों के प्रति बेहद संवेदनशील नजर आए। उन्होंने इस संबंध में प्रति सप्ताह डीएम व एसपी को बैठक करने और मंडल स्तर पर 15 दिन में बैठक किए जाने का निर्देश दिया। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में मध्याह्न 12 बजे से तीन बजे तक चले वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed