{"_id":"5954092e4f1c1b2b028b4798","slug":"61498679598-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के पहल पर शुरु हुआ नाली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के पहल पर शुरु हुआ नाली निर्माण
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। विकासखंड सकलडीहा के डिग्घी गांव में लगभग छह महीने से गांव के कुछ लोगों द्वारा रोके गए नाबदान का पानी और निर्माणाधीन नाली निर्माण को बुधवार को डीएम के निर्देश पर सीओ सदर ने कार्य शुरू कराया। इससे गांव में नाबदान के पानी निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
डिग्घी गांव में पिछले 6 महीनों से नाबदान का पानी गांव के ही कुछ लोगों ने जबरदस्ती रोक दिया था। जिससे गली में ही पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था। समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम एसडीएम को पत्रक दिया था। गांव के वसीम अहमद ने पीस कमेटी की मीटिंग में गांव के यह मुद्दा उठाकर समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने यह जिम्मेदारी सीओ सदर त्रिपुरारी पांडे को देकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। बुधवार को सीओ ने मौका मुआयना कर हल्का दरोगा दीपक दुबे को नाली निर्माण तक ड्यूटी लगाकर विवाद को दूर करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान पति बनवारी यादव की पहल पर बुधवार को ही तत्काल नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। गांव के शिव प्रसाद, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि गर्मी के दिनों में भी ग्रामीण घुटने भर गंदे पानी में आ जा रहे थे।