फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   60 rural roads will be repaired with Rs 7.20 crore

Chandauli News: 7.20 करोड़ से 60 ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
60 rural roads will be repaired with Rs 7.20 crore
ज्ञानपुर। जिले की 60 ग्रामीण सड़कों की सात करोड़ 20 लाख की लागत से मरम्मत की जाएगी। सामान्य अनुरक्षण मद से होने वाले कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से गणतंत्र दिवस के बाद निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे गांव के लोगों को बाजार एवं शहरों में जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



किसी भी जनपद का समग्र विकास तभी संभव होगा जब ग्रामीण सड़कें ठीक हों। गांव से खेत और खेत से बाजार जाने वाली सड़कें ठीक हो, तो जिला स्वत: समृद्ध हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जर्जर ग्रामीण सड़कों को चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। 10 जनवरी को शासन ने 60 ग्रामीण सड़कों के मरम्मत के लिए स्वीकृति देते हुए बजट भी जारी कर दिया। जिससे सालों से बदहाल हो चुकी ग्रामीण सड़कों के बनने की उम्मीद जग गई है। यह सड़कें मुख्य मार्ग से जुड़कर गांव-गांव के आवागमन को बेहतर बनाती हैं। सभी सड़कें एक से डेढ़ किमी लंबी है। कुल 66.20 किमी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जैनूराम ने बताया कि 60 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत सामान्य अनुरक्षण मद से किया जाएगा। सात करोड़ 20 लाख बजट स्वीकृत हो चुका है। गणतंत्र दिवस के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


सालों से खराब इन सड़कों की सुधरेगी सेहत
सामान्य अनुरक्षण मद से जीटी रोड से औरंगाबाद मार्ग, माधोसिंह महथुआं से नकटापुर मार्ग, बभनौटी ममहर से भगौतीपुर मार्ग, बीरमपुर रोही से शिव मंदिर मार्ग, गोपीगंज से बैदा पाली मार्ग, बेलहुआ रोही से मुंगरी मार्ग, ज्ञानपुर फीडर मार्ग, मोढ़ सरपतहां से चककिशुनदास कांवल मंदिर तक, गणेशरायपुर ब्राह्मण बस्ती मार्ग, चकमानधाता से तुरंतपुर मार्ग, ज्ञानपुर दुर्गागंज से चौर मार्ग, रामचंद्रपुर से सदौपुर मार्ग, भदोही-दुर्गागंज से बलभद्रपुर मार्ग, पाली सुरियावां से बलापुर पकरीखुर्द मार्ग, आनंदडीह से नीबी चौर मार्ग, आनंदडीह ठाकुर बस्ती मार्ग, परसीपुर से कांतापुर मार्ग, संवरपुर से निदूर मार्ग, लठिया से सुरहन मार्ग, मानशाहपुर से मंगूरा मार्ग, कूशाघाट से भीमसेनपुर मार्ग, सुरियावां-अभियां से पूरेखुशहाल मार्ग, पूरेबदल से चकबनवारी मार्ग, अनेगपुर वाया कोल्हण मार्ग समेत कुल 60 ग्रामीण सड़कें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed