{"_id":"58f669444f1c1b1774472aa9","slug":"561-employees-and-executives-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"561 कर्मचारी व अधिकारी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
561 कर्मचारी व अधिकारी पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
Updated Wed, 19 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय मंडल की ओर से नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले जिमखाना (अधिकारी क्लब) में मंगलवार को आयोजित 62वें रेल सप्ताह समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच डीआरएम किशोर कुमार ने 561 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इसके पूर्व दोपहर बाद तीन बजे कार्यक्रम की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उद्धाटन समारोह में डीआरएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों से भी मेहनत और लगन से काम करने का आह्वान किया। बताया कि कर्मचारियों के मेहनत की बदौलत ही जोन में मुगलसराय मंडल को 20 शील्ड प्राप्त हुए हैं।
रेलवे बोर्ड द्वारा सीनियर डीई टीआरडी को पुरूस्कृत किया गया है। कहा कि रेलवे एक परिवार की तरह है और सभी को मिल जुलकर मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है। प्रत्येक रेलकर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएगा तो मंडल तेजी से प्रगति करेगा।
विज्ञापन
समारोह के दौरान डीआरएम ने 561 कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र और नकद पुरस्कार दिया वहीं 18 ग्रूप पुरस्कार विभिन्न विभागों को सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया। इसके पूर्व स्काउट एंड गाइड के सदस्यों और मंडल कला समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मधु सिंह, विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने की।