फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   55 youths selected at the job fair, received joining letters

Chandauli News: रोजगार मेला में 55 युवकों का चयन, जॉइनिंग लेटर मिला

Sun, 15 Feb 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
55 youths selected at the job fair, received joining letters
चहनिया। क्षेत्र के एक आईटीआई कॉलेज परिसर में पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी की ओर से एचआर अमित सिंह के नेतृत्व में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 114 युवकों की मौखिक परीक्षा ली गई, जिसमें 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित सभी युवकों को ऑनलाइन ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थी 16 फरवरी को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी के लिए प्रस्थान करेंगे। कंपनी की ओर से ट्रेन किराया भी दिया जाएगा। एचआर अमित सिंह ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षित युवकों को 20,800 रुपये, नॉन-आईटीआई युवकों को 19,000 रुपये तथा स्नातक युवकों को 22,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सभी के लिए आठ घंटे की ड्यूटी निर्धारित है। इस दौरान कॉलेज के डायरेक्टर कृष्णा कुमार यादव, अनुदेशक कमलेश मौर्य, प्रद्युम्न कुमार, नीरज, विकास यादव, रामानंद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कॉलेज के संस्थापक एवं प्रबंधक मनोज कुमार ने कंपनी से आए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed