{"_id":"5f7644708ebc3ec5ed5aad12","slug":"55-lakh-hemp-seized-from-container-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कंटेनर से 55 लाख का गांजा जब्त, हरियाणा के रहने वाले दो आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कंटेनर से 55 लाख का गांजा जब्त, हरियाणा के रहने वाले दो आरोपी पकड़े गए
Fri, 02 Oct 2020 02:34 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने गुरुवार को सिंघीताली के पास नेशनल हाईवे पर कंटेनर से 55 लाख रुपये का गांजा बरामद किया। कंटेनर के केबिन में बनाए गए गोपनीय चेंबर में 54 बंडलों में बांधकर दो कुंतल 72 किलो 800 ग्राम गांजा रखा गया था। इस सिलसिले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उड़ीसा से फरीदाबाद गांजा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस लाइन में बताया कि नेशनल हाईवे पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हरियाणा के पंजीयन संख्या वाले कंटेनर से अवैध गांजा फरीदाबाद ले जाया जा रहा है। तभी कंटेनर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे चेंबर मिला। उसमें 54 बंडलों में गांजा बांधकर रखा गया था। इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर में सवार हरियाणा के राजेश कुमार व इलियास खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन