फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   533 trees were cut for six lanes, five thousand saplings will be planted

Chandauli News: सिक्स लेन के लिए काटे गए 533 पेड़, लगाए जाएंगे पांच हजार पौधे

Wed, 29 May 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
533 trees were cut for six lanes, five thousand saplings will be planted
पीडीडीयू नगर। जिले में पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्स लेन निर्माण के लिए 533 पेड़ काटे गए हैं। इससे सड़क किनारे की हरियाली गायब हो गई है। अब इसके बदले पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को 1.10 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। वन विभाग जुलाई में पौधरोपण कराएगा। सिक्स लेन के लिए हरे पेड़ काटे जाने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नीम, शीशम, पाकड़ समेत कई प्रजातियों के 533 पेड़ काट दिए गए हैं। इनमें कई पेड़ बहुत बड़े और काफी पुराने थे। पेड़ कटने के कारण पड़ाव से गोधना मोड़ तक भीषण गर्मी में लोग छाया के लिए तरस रहे हैं। सबसे खराब स्थिति पड़ाव चौराहे की है। यहां बिहार के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी के 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। चौराहे पर मौजूद 25 से ज्यादा पेड़ कट जाने से छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं, पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ गया है। इस समस्या को देखते हुए सिक्स लेन के किनारे पांच हजार पौधे लगाने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को इस काम के लिए एक करोड़ से ज्यादा का बजट जारी किया है। जुलाई में बारिश होने पर वन विभाग पौधरोपण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed