फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   53 quarantined in district hospital

53 को जिला अस्पताल में कराया गया क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
53 quarantined in district hospital
चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सतर्कता बढ़ाई है। हॉटस्पाट गांवों को सील करने करने के साथ ही गांव से होकर गुजरे रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने वाले लोगों को तेजी से रिकवर कर जांच नमूने जमा करने में लगी है। इस कड़ी में रविवार को सैयदराजा क्षेत्र से सटे बरंगा गांव में सफाई कर्मियों द्वारा सेनेटाइज करने का काम किया। बिसौरी गांव से एंबुलेंस टीम द्वारा 40 संदिग्ध ग्रामीणों को रिकवर कर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

ये सभी ग्रामीण कोरोना के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। दो संदिग्धों को बरंगा तथा एक संदिग्ध को धरौली से रिकवर किया गया। उधर, धानापुर क्षेत्र के करजरा गांव में महाराष्ट्र के मुम्बई से लौटे चार प्रवासी जो गांव के स्कूल में क्वारंटीन हैं रिकवर किया गया। इसमें से एक प्रवासी को सांस लेने में दिक्कत थी। जिला कंट्रोल को सूचना प्राप्त होने के बाद 108 एंबुलेंस धानापुर पहुंचकर इन चारों लोगों को अभी रात्रि 11 बजे इनको जिला अस्पताल के आइशोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। इनके अतिरिक्त 10 और लोगों को भर्ती कराया गया
विज्ञापन

बरंगा में ग्राम प्रधान बुद्धि राम द्वारा गांव में डुगडुगी पिटवाकर सभी ग्रामीणों घरो में रहने सलाह दी गयी। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिए कहा। वहीं प्रशासन ने गांव सेे दुधारी, रमाऊपुर व बिसौरी जाने वाले रास्ते को बांस लगाकर बंद करा दिया है। इसके अलवा मुंबई से गांव लौटे 18 लोगों को गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में क्वारंटीन किया गया। इस बाबत 108 एंबुलेंस सेवाओं के जिला प्रबंधक अमित राय ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए तीन बेसिक लाइफ सपोर्ट और तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधाओं से एम्बुलेंस विशेष रूप से तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed