{"_id":"5c992789bdec2256d212a615","slug":"51553541001-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कापियों का मुल्यांकन पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कापियों का मुल्यांकन पूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं के उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का सोमवार को पूर्ण हो गया। तीन सप्ताह तक चले मूल्यांकन कार्य में 250 से अधिक परीक्षकों ने रोजाना मुल्यांकन का कार्य किया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कुल एक लाख दो हजार उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
सात मार्च से जनपद के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सहित नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय एवं चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केन्द्र पर यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। हालांकि शुरू में शिक्षकों के विरोध व हड़ताल के कारण दो दिन मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा, लेकिन इसके बाद शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लग गए और मूल्यांकन कार्य ने तेजी पकड़ी। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य में 300 शिक्षक लगाए गए थे, लेकिन वहां 250 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य मे सहयोग दिया और सोमवार को कापियों के मूल्यांकन का कार्य संपन्न हुआ। उपनियंत्रक डा.रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। उत्तर-पुस्तिकाओं को कोठार में रखकर सीज कर दिया गया है। बोर्ड से आदेश मिलने के बाद कापियों व उत्तर-पुस्तिकाओं के जांच संबंधित अभिलेख प्रेषित किए जाएंगे।
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सोमवार को डीएलएड की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 133 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 129 ने परीक्षा दी। वहीं चार ने परीक्षा केंद्र से दूरी बनाए रखा। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे, जहां गहन जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। ब्यूरो