{"_id":"5c6b04bbbdec225fe96d788a","slug":"51550517435-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी ककहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने पार्टी द्वारा आगामी दिनों पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा की। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ मेहनत की। आज उससे बेहतर माहौल है और हमारे पास उपलब्धियां भी है। अगर कार्यकर्ता ने पूरी ईमानदारी से पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों को जनता के बीच में पहुंचकर अपनी बातों को रखें तो हम आगामी लोकसभा चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर सकेंगे। कहा कि सरकार ने आवास, पेंशन, उज्जवला और आयुष्मान जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिससे समाज के गरीब और अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हुआ। लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यकाल से संतुष्ट है। ऐसे में इस सुनहरे अवसर का लाभ केवल कार्यकर्ताओं के बदौलत ही मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, ओमकार केशरी, विधायक साधना सिंह, शमशेर सिंह, शिवशंकर पटेल, शशिशंकर सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, संतोष खरवार, वीरेंद्र जायसवाल, रविंद्रनाथ गोंड, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संचालन अनिल तिवारी ने किया।