{"_id":"5c212d3cbdec2257222dae11","slug":"51545678140-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती में तृतीय स्थान पाने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कुश्ती में तृतीय स्थान पाने पर सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र खोनपुर के पहलवान अंगद यादव के छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय स्कूली फ्री इस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेडल प्राप्त अंगद का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
अंगद ने प्रतियोगिता के 14 वर्ष के 62 किलो भारवर्ग में 64वीं राष्ट्रीय स्कूली फ्री इस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में 14 दिसंबर को तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अखाड़े के कोच मुन्नीलाल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुनरमंद बच्चे मौजूद हैं। उनको तराशने की आवश्यकता है। इस मौके पर फेरू यादव, रामजनम यादव, धर्मेंद्र यादव, पन्ना लाल मौर्या उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन